बीए छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

May 28, 2026 - 20:45
0 0
बीए छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

बीए छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम तीन साल पहले मां ने भी की थी आत्महत्या, मऊ दरवाजा पुलिस जांच में जुटी फर्रुखाबाद/मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बीए की 20 वर्षीय छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला दुईया निवासी अवनीश कुमार शाक्य की पुत्री अंजलि उर्फ मुस्कान शाम अपने कमरे में चली गई थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पिता कमरे में पहुंचे तो बेटी का शव दुपट्टे के फंदे से छत के कुंडे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना शाम करीब सात बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह और बजरिया चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका बीए की छात्रा थी और परिवार पिछले कई वर्षों से आर्थिक और मानसिक परेशानियों से गुजर रहा था। करीब तीन साल पहले उसकी मां ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां की मौत के बाद मुस्कान ही अपने पिता की देखभाल कर रही थी। कुछ समय पहले घर में लगी आग में पिता अवनीश शाक्य गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिसके चलते वह ठीक से चलने-फिरने में भी असमर्थ बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मोहल्ले में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User