प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले में सरकारी नौकरी में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

May 23, 2026 - 21:06
0 2
प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले में सरकारी नौकरी में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले में सरकारी नौकरी में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए *लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने 312 उम्मीदवारों को सरकारी सेवा की सौगात दी* *रोजगार मेला युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल — श्री बी.एल. वर्मा* प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने कुल 312 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें से 198 उम्मीदवार भारतीय रेलवे का हिस्सा बने। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी आम जनता की सेवा करने का एक माध्यम है. श्री वर्मा ने कहा कि देश के युवा प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेते हुए बिना रुके देश की उन्नति के लिए प्रयास करते रहे. रोजगार मेला आरंभ किए जाने के बाद से देशभर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। 19वां रोजगार मेला देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित नव नियुक्त उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग आदि सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान, अपर मंडल रेल प्रबंधक अरिमा भटनागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User