साइबर सेल की बड़ी सफलता: ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए 3.84 लाख रुपये

May 23, 2026 - 21:00
0 0
साइबर सेल की बड़ी सफलता: ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए 3.84 लाख रुपये

block-350 block-350

साइबर सेल की बड़ी सफलता: ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए 3.84 लाख रुपये कासगंज पुलिस की जनपदीय साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराई है। पीड़ित ने 100 प्रतिशत रकम वापस मिलने पर खुशी जताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कासगंज क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र उदयवीर ने 19 मई 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से यूपीआई आईडी के माध्यम से 3 लाख 84 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में जनपदीय साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने संदिग्ध खातों में धनराशि को लियन कराते हुए आवश्यक कार्रवाई पूरी की। साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई के बाद शुक्रवार 23 मई 2026 को पीड़ित संतोष कुमार को पूरी 3,84,000 रुपये की धनराशि वापस दिला दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User