Farrukhabad News : महिला की मौत पर नर्सिंग होम में बवाल, जांच करने पहुंचे सीएमओ को भीड़ ने घेरा

May 23, 2026 - 20:59
0 15
Farrukhabad News : महिला की मौत पर नर्सिंग होम में बवाल, जांच करने पहुंचे सीएमओ को भीड़ ने घेरा

block-350 block-350

Farrukhabad News : महिला की मौत पर नर्सिंग होम में बवाल, जांच करने पहुंचे सीएमओ को भीड़ ने घेरा फर्रुखाबाद/ शहर के कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन से पहले महिला की मौत हो जाने के बाद शनिवार को जमकर हंगामा हो गया। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हालात उस समय और तनावपूर्ण हो गए जब जांच के लिए पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अवनींद्र कुमार को भीड़ ने घेर लिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार राजेपुर क्षेत्र निवासी श्वेता राठौड़ को पथरी के ऑपरेशन के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। शनिवार को डॉक्टर उन्हें ऑपरेशन थिएटर में लेकर गए, लेकिन परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन शुरू होने से पहले ही उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल के दस्तावेजों की जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने कई जरूरी अभिलेख कब्जे में लिए। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। इसी दौरान अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने सीएमओ को घेरकर उनसे तीखी बहस की और उनकी सरकारी गाड़ी को भी रोकने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटाकर सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के कई घंटे बाद तक महिला का शव नर्सिंग होम के बाहर रखा रहा। परिजन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User