आधी रात लोहिया अस्पताल पहुंची डीएम, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, प्रभारी CMS को चेतावनी

May 17, 2026 - 07:42
0 0
आधी रात लोहिया अस्पताल पहुंची डीएम, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, प्रभारी CMS को चेतावनी

block-350 block-350

आधी रात लोहिया अस्पताल पहुंची डीएम, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, प्रभारी CMS को चेतावनी

फर्रुखाबाद/ जनपद के डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने रात करीब 12 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था और कई गंभीर खामियां सामने आने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम सबसे पहले अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, जहां डॉ. दीपक तिवारी मौजूद मिले। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों की स्थिति देखी। इसके बाद वह प्रथम तल स्थित मेडिकल वार्ड पहुंचे, जहां आयुष्मान वार्ड में एसी बंद मिला और मॉस्किटो किलर लाइट भी खराब पाई गई। इस पर डीएम ने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक वार्ड के शौचालय के बाहर पानी भरा मिला और आसपास गंदगी फैली हुई थी।

डीएम ने इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जवाब तलब किया। वार्ड के अंदर मरीजों के बेड पर चादर और तकिए नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल सभी मरीजों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया और भर्ती नवजात शिशुओं के उपचार की जानकारी स्टाफ से ली। तीसरी मंजिल स्थित एनआरसी वार्ड में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां स्टाफ मौजूद मिला। निरीक्षण के दौरान प्रथम वार्ड में पंखे धीमी गति से चलते पाए गए। अस्पताल परिसर में डस्टबिन के बाहर कचरा फैला हुआ था और बायो मेडिकल व सामान्य कचरा एक साथ रखा मिला। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डीएम ने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रभात वर्मा को कड़ी चेतावनी दी। डीएम दोबारा इमरजेंसी पहुंचे और ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल में चूहों और अन्य हानिकारक कीटों की मौजूदगी पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने प्रभारी सीएमएस को दवाओं की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने, संबंधित स्टाफ की ड्यूटी सूची लगाने और साफ-सफाई पर खर्च होने वाले बजट का पूरा विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।

डस्टबिन निर्धारित कलर कोडिंग के अनुसार नहीं रखे गए थे और इस्तेमाल किया गया लिनन बाहर फेंका मिला, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि सभी कमियों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार और डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक कटारिया भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User