भीषण गर्मी का कहर: ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक सिपाही की तबीयत बिगड़ी, लोहिया अस्पताल में भर्ती

May 17, 2026 - 07:44
0 6
भीषण गर्मी का कहर: ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक सिपाही की तबीयत बिगड़ी, लोहिया अस्पताल में भर्ती

block-350 block-350

भीषण गर्मी का कहर: ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक सिपाही की तबीयत बिगड़ी, लोहिया अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप अब आम लोगों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सेहत पर भी भारी पड़ने लगी है। दोपहर शहर के चौक चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक ट्रैफिक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज धूप के बीच ड्यूटी करते समय सिपाही चक्कर खाकर गिर पड़ा, जिसके बाद मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक यातायात सिपाही रामपति चौक क्षेत्र में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान तेज धूप और उमस के कारण उनके सिर में तेज दर्द शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद उन्हें चक्कर आने लगे और पेट में भी दर्द की शिकायत हुई।

हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जबकि उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा सन्नाटा देखने को मिला। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए राहगीर गमछे और कपड़ों से चेहरा ढके नजर आए। वहीं कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। हमेशा व्यस्त रहने वाला फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग भी दोपहर के समय काफी शांत दिखाई दिया। तेज गर्मी के कारण लोगों ने अनावश्यक यात्रा करने से परहेज किया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User