Farrukhabad News : पुलिस ने किया ब्लैकमेल गैंग का भंडाफोड़, झूठे मुकदमों में फंसाकर होती थी लाखों की वसूली

May 16, 2026 - 08:08
0 5
Farrukhabad News : पुलिस ने किया ब्लैकमेल गैंग का भंडाफोड़, झूठे मुकदमों में फंसाकर होती थी लाखों की वसूली

block-350 block-350

पुलिस ने किया ब्लैकमेल गैंग का भंडाफोड़, झूठे मुकदमों में फंसाकर होती थी लाखों की वसूली

फर्रुखाबाद/फतेहगढ़/ जनपद की थाना जहानगंज पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर उनसे अवैध वसूली करता था। पुलिस ने इस मामले में गिरोह की मुख्य महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से लोगों को निशाना बनाती थी। आरोप है कि गिरोह पहले निर्दोष लोगों के खिलाफ झूठे साक्ष्य तैयार करता था और फिर गंभीर धाराओं में फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर उन्हें डराता था। बाद में समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूल की जाती थी।

 सूत्रों के मुताबिक, इस गिरोह ने क्षेत्र के कई लोगों को अपना शिकार बनाया और लंबे समय से यह अवैध धंधा चला रहा था। शिकायतें मिलने के बाद जहानगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को फंसाया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और पीड़ित लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User