किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट, जन प्रतिनिधियों की संपत्ति जांच और पेंशन बंद करने की मांग

May 16, 2026 - 07:43
0 3
किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट, जन प्रतिनिधियों की संपत्ति जांच और पेंशन बंद करने की मांग

block-350 block-350

किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट, जन प्रतिनिधियों की संपत्ति जांच और पेंशन बंद करने की मांग

मैनपुरी (अजय किशोर) मैनपुरी में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के बैनर तले किसानों ने हुंकार भरी है। शुक्रवार को संगठन के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने लोहिया पार्क से पैदल मार्च निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कलेक्ट्रेट पर जाकर समाप्त हुआ, जहाँ किसानों ने एडीएम न्यायिक को आठ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और वरिष्ठ किसान नेताओं का सम्मान किया गया। ज्ञापन में किसानों ने बेहद कड़े और नए कानून बनाने की मांग रखी है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ग्राम प्रधानों से लेकर सांसदों और विधायकों की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पूर्व जन प्रतिनिधियों को मिलने वाली पेंशन तत्काल बंद की जाए। इसके अलावा, किसानों ने गरीब कृषकों और महिलाओं के लिए प्रतिमाह 11,900 रुपये की आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने वाला कानून बनाने की अपील की है। विद्युत व्यवस्था और जल आपूर्ति को लेकर भी किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।

पुराना मीटर नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ उन्होंने प्रीपेड बिजली मीटरों को हटाने और बकाया बिल माफ कर मुफ्त बिजली की मांग की। साथ ही, किसानों ने बैंक ऋण और केसीसी की पूर्ण माफी, समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने, और बीज-खाद के साथ सिंचाई हेतु मुफ्त जल उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। प्रदर्शन के दौरान क्रांतिकारी अखिलेश, लक्ष्मी यादव और रेखा यादव सहित कई प्रमुख किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User