जानलेवा हमले के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले जा चुके जेल

May 12, 2026 - 17:54
0 3
जानलेवा हमले के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले जा चुके जेल

block-350 block-350

जानलेवा हमले के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आरोपी पहले जा चुके जेल

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में प्रकाश में आए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना कोतवाली देहात में दर्ज मुकदमा संख्या 468/2025, धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 109, 351(2), 352, 234(4), 3(5) बीएनएस एवं धारा 7 सीएल एक्ट से संबंधित मामले में पुलिस ने अभियुक्त अभिषेक पुत्र मुकेश निवासी ग्राम विरामपुर, थाना कोतवाली देहात, एटा को विरामपुर भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस मुकदमे में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User