कायमगंज में एनसीसी कैडेट्स ने मनाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ, सेना के शौर्य को किया नमन

May 09, 2026 - 20:03
0 3
कायमगंज में एनसीसी कैडेट्स ने मनाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ, सेना के शौर्य को किया नमन

कायमगंज में एनसीसी कैडेट्स ने मनाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ, सेना के शौर्य को किया नमन

कायमगंज/फर्रुखाबाद। यूनिट 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल विजेंद्र शारदा के निर्देशन में शनिवार को शकुंतलम देवी बालिका इंटर कॉलेज कायमगंज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना के शौर्य, साहस और आतंकवाद के खिलाफ उनके मजबूत संकल्प को याद करते हुए श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट स्नेहा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि यह अभियान आतंकवादियों को कड़ा संदेश देने और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से चलाया गया था। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सेना का समर्पण हर नागरिक के लिए प्रेरणादायक है।

विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती मोनिका अग्रवाल ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली कैडेट्स को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रतीक है। एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा ने कहा कि सिंदूर केवल सुहाग का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह भारतीय सेना की शक्ति, साहस और अदम्य हौसले का भी प्रतीक बन चुका है। इस अवसर पर ममता सिंह, संतोष शर्मा, सायना खान, मनीष गौर, विकास श्रीवास्तव, लक्ष्मी गंगवार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User