Etah News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में युवक गिरफ्तार

May 10, 2026 - 07:20
0 47
Etah News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में युवक गिरफ्तार

Etah News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में युवक गिरफ्तार

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 210/26 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त रिषभ जैन पुत्र प्रसून जैन निवासी बास मंडी मैनगंज, थाना कोतवाली नगर एटा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभियुक्त द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकुश राघव, कांस्टेबल आमिर अंसारी एवं रिक्रूट कांस्टेबल हर्ष शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User