फर्रुखाबाद में हरे पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

May 07, 2026 - 21:39
0 17
फर्रुखाबाद में हरे पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में हरे पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

फर्रुखाबाद/कंपिल थाना क्षेत्र में हरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है, जिसमें वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीण महफूज पुत्र मकसूद अली ने थाना कंपिल में शिकायत दी है कि 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उनके खेत के पास सरकारी नाले किनारे खड़े शीशम, लबरस्टीक और सीरस के पेड़ों को पप्पू उर्फ शमशाद, आजाद, फैसल और सेजान समेत अन्य लोगों ने काटा। महफूज का आरोप है कि कटाई का विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे लेकर उन पर हमला करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि कटे हुए पेड़ों को ट्रॉली में भरकर बेच दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े पेड़ों की कटाई बिना वन विभाग की अनुमति संभव नहीं है। इससे विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि कटाई अवैध थी, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई, और यदि अनुमति दी गई, तो उसका रिकॉर्ड क्यों उपलब्ध नहीं है। महफूज ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ शमशाद पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं और वह पूर्व में गौकशी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों के साथ-साथ वन विभाग की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि हरे पेड़ों की अवैध कटाई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User