स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गर्भवती महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम सील

May 07, 2026 - 21:37
0 13
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गर्भवती महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम सील

block-350 block-350

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गर्भवती महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम सील

फर्रुखाबाद। जिले में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित गायत्री नर्सिंग होम को सील कर दिया। घटना के बाद जांच में अस्पताल में गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। जानकारी के मुताबिक, कम्पिल थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन इलाज के लिए गायत्री नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत ऑपरेशन थिएटर को अस्थायी रूप से सील कर दिया और तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई। जांच में पता चला कि अस्पताल में कोई नियमित विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात नहीं था।

जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों को फोन से बुलाया जाता था, और रिकॉर्ड में सिर्फ एक बीएएमएस डॉक्टर का नाम दर्ज था। बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नर्सिंग होम पर सख्त कार्रवाई की गई है। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को एंबुलेंस से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शिफ्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग, पर्यावरण विभाग और गंगा स्वच्छता समिति के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस घटना के बाद जिले में अवैध और मानकों के विपरीत संचालित निजी अस्पतालों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User