पुलिस लाइन में बुधवार परेड और निरीक्षण

May 07, 2026 - 06:39
0 0
पुलिस लाइन में बुधवार परेड और निरीक्षण

block-350 block-350

पुलिस लाइन में बुधवार परेड और निरीक्षण

 एटा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन श्री संकल्पदीप कुशवाहा ने आज पुलिस लाइन एटा में बुधवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन ने सभी पुलिस कर्मियों के टर्नआउट की जांच की और सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की निर्धारित वर्दी पहनने और जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के पश्चात सभी पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई। इसके साथ ही अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।

परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन ने क्वार्टर गार्ड, मेंस, कैंटीन, बैरक और पुलिस आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की समग्र व्यवस्था, सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति, रहने खाने-पीने की स्थिति और अन्य समस्याओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को समस्या निवारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User