शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन, बढ़े मानदेय पर सीधा प्रसारण

May 05, 2026 - 20:52
0 5
शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन, बढ़े मानदेय पर सीधा प्रसारण

block-350 block-350

शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन, बढ़े मानदेय पर सीधा प्रसारण

एटा। बेहतर शिक्षा और उन्नत भविष्य को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कला में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर से समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से की। इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सकीट की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य आकर्षण रहा प्रतीकात्मक चेक वितरण जिसमें शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय 18,000 रुपए के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि प्रथम गुरु माता-पिता के पश्चात प्राथमिक शिक्षा के शिक्षक यानी शिक्षामित्र ही बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 उन्होंने शिक्षामित्रों से आग्रह किया कि वे विद्यालय में शिक्षकों के साथ सामंजस्य बनाकर विभागीय योजनाओं को कुशलतापूर्वक लागू करें। जनपद के प्रभारी उप शिक्षा निदेशक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी और बढ़े हुए मानदेय पर शिक्षामित्रों को बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, जिला समन्वयक संजय मिश्रा, संजय यादव, अविनाश शुक्ला, शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारी राजेश गुप्ता, अवधेश यादव, राष्ट्रदीप पचौरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र और शिक्षक उपस्थित थे। प्रतीकात्मक चेक प्राप्त करने वालों में मोहनलाल, श्रीमती मधु सिंह चौहान, शशि शर्मा, विनीत तिवारी, वीना वर्मा, बबीता राजपूत, सरला आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं रंगोली संयोजन*संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्रेष्ठ शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटरों को भी सम्मानित किया गया जिनमें एसआरजी विपिन शाक्य, प्रीती गौड, राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षक बिम्बिसार बौद्ध, शौर्य मिश्रा, ओमवीर सिंह, अनुपमा द्विवेदी, रंजना शर्मा, प्रशांत पांडे, निधि मिश्रा, शांति शाक्य, राजेश कुमार, अनुपम कुमारी शामिल थे। जिला प्रशासन और शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को शिक्षा क्षेत्र में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User