प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

May 05, 2026 - 20:51
0 6

प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, वादिया निवासी ग्राम गदनपुर ने थाना कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोसी रविंद्र और प्रमोद पुत्र अनार सिंह उनके परिवार से लंबे समय से रंजिश रखते थे। शिकायत में बताया गया कि 20 अप्रैल 2025 को आरोपियों ने वादिया के पति को धमकी दी थी कि उन्हें गायब किया जाएगा और जान से मारने की चेतावनी दी। इसके बाद 13 अप्रैल 2026 को रात लगभग 11:30 बजे आरोपियों ने वादिया के पति को इंस्टाग्राम के माध्यम से घर बुलाया, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। इस घटना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मामला दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आवश्यक धाराओं में संशोधन करते हुए जांच तेज की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाने की टीम ने आज (05 मई 2026) दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध थानास्तर पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि कोई भी ऐसी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाने को दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User