9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु समस्त बैंकों के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Apr 30, 2026 - 21:16
0 2
9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु समस्त बैंकों के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

block-350 block-350

9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु समस्त बैंकों के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

 एटा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। उक्त के अनुपालन में कमालुद्दीन, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को प्रातः 10.30 बजे जनपद एटा की समस्त बैंकों के प्रचार वाहनों को दिनेश चन्द, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जनपद न्यायालय परिसर, एटा से प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया।

इस अवसर पर गोपाल उपाध्याय, प्रधान न्यायाधीश,कुटुम्ब न्यायालय, मनीषा, अशोक कुमार, शषी भूषण शाण्डिय, नरेनद्र पाल राणा, विनीत कुमार विश्वानी, शारिका गोलय, शीलवन्त, सुधा, समस्त अपर जिला जज, अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुमिता, विकास वर्मा, चारू, युगल चन्द्र चौधरी, मोहित कुमार आदि न्यायिक अधिकारीगणों ने भी प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, राम विनोद, लीड बैंक मैनेजर, एटा एवं समस्त बैंक कर्मचारीगण एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User