ऑपरेशन दहन” के तहत 38 किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

Apr 30, 2026 - 21:15
0 3
ऑपरेशन दहन” के तहत 38 किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

block-350 block-350

ऑपरेशन दहन” के तहत 38 किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

एटा । उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन अभियान” के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया। जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज 48 अभियोगों से संबंधित कुल 38.334 किलोग्राम मादक पदार्थों को जिला चिकित्सालय स्थित इंसीनरेटर में नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में गांजा, स्मैक और नशीला पाउडर (डायजापाम) शामिल थे, जिनकी अनुमानित कुल कीमत करीब 13.97 लाख रुपये आंकी गई है। विनिष्टीकरण की प्रक्रिया माननीय न्यायालय के आदेश के बाद पूरी की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह द्वारा की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस. चंद्रा और डीसीआरबी प्रभारी निरीक्षक छत्तर पाल सिंह भी मौजूद रहे। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 21.808 किलोग्राम गांजा (लगभग 10.90 लाख रुपये), 0.045 किलोग्राम स्मैक (करीब 2.25 लाख रुपये) और 16.481 किलोग्राम डायजापाम (लगभग 82 हजार रुपये) शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की कार्रवाई से अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा और समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User