अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 20 लीटर बरामद, 200 किलो लहन नष्ट

Apr 30, 2026 - 21:13
0 1
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 20 लीटर बरामद, 200 किलो लहन नष्ट

block-350 block-350

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 20 लीटर बरामद, 200 किलो लहन नष्ट

एटा। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को आबकारी विभाग की प्रवर्तन-2 टीम, अलीगढ़ प्रभारी एवं जैथरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने काली नदी के तटवर्ती क्षेत्र में कच्ची शराब के संदेह में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि लगभग 200 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि इस मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए, ताकि अवैध शराब से लोगों के जीवन और स्वास्थ्य को किसी प्रकार का खतरा न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User