कायमगंज रोडवेज बस स्टैंड बना ‘सफेद हाथी’, अव्यवस्थाओं का अड्डा बना परिसर

Apr 30, 2026 - 06:23
0 28
कायमगंज रोडवेज बस स्टैंड बना ‘सफेद हाथी’, अव्यवस्थाओं का अड्डा बना परिसर

block-350 block-350

कायमगंज रोडवेज बस स्टैंड बना ‘सफेद हाथी’, अव्यवस्थाओं का अड्डा बना परिसर

कायमगंज/फर्रुखाबाद। लाखों रुपये की लागत से बना कायमगंज रोडवेज बस स्टैंड आज बदहाली और अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ चुका है। जिस बस अड्डे का उद्घाटन बड़े जोर-शोर से किया गया था, वह अब ‘सफेद हाथी’ साबित हो रहा है। बस स्टैंड की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि यहां की बाउंड्री वॉल अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दी गई है। सुरक्षा के अभाव में परिसर असुरक्षित बना हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बस अड्डे पर रोडवेज बसें आती ही नहीं हैं, जबकि प्राइवेट वाहन यहां कब्जा जमाए खड़े रहते हैं। परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नजर नहीं आती। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया पूछताछ केंद्र भी हमेशा बंद रहता है और वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिलता।

बस स्टैंड पर जगह-जगह ताले लटके रहते हैं, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि संबंधित विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस अड्डे के निर्माण और उद्घाटन के समय बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आज हालात बदतर हैं। गौरतलब है कि इस बस स्टैंड का उद्घाटन प्रदेश के वरिष्ठ नेता स्वतंत्र देव सिंह द्वारा किया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति उनके दावों पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान दे और बस स्टैंड को सुचारू रूप से चालू कराकर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User