अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त — डीएम के निर्देश पर सख्ती जारी

Apr 30, 2026 - 06:54
0 0
अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त — डीएम के निर्देश पर सख्ती जारी

block-350 block-350

अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त — डीएम के निर्देश पर सख्ती जारी

एटा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध व्यापक अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। डीएम द्वारा स्पष्ट रूप से अवैध खनन पर “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में प्रशासनिक टीमें सक्रिय रूप से कार्यवाही कर रही हैं। इसी क्रम में तहसील सदर क्षेत्र के थाना सकीट अंतर्गत ग्राम बक्शीपुर में देर रात्रि प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय के नेतृत्व में छापेमारी की गई। मौके पर बिना वैध अनुमति के खनन कार्य करते पाए जाने पर 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली (मिट्टी से भरी हुई) को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में पावर ट्रैक एवं महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं, जिन्हें आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना सकीट की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने पुनः स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी स्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस प्रकार के मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय ने अवगत कराया कि प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। साथ ही, अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति का आकलन कर वसूली की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User