Etah News : होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करके परीक्षा में सम्मिलित होने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Apr 25, 2026 - 21:05
0 21

block-350 block-350

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र तैयार करके परीक्षा में सम्मिलित होने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार अपर पुलिस अधीक्षक

एटा / नोडल अधिकारी होम गार्ड भर्ती परीक्षा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निर्देशन में दिनांक 25.04.26 को थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत डीएवी इंटर कॉलेज सकीट में उत्तर प्रदेश होमगार्ड की आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में प्रवेश गेट पर चेकिंग और बायोमेट्रिक मिलान की प्रक्रिया की जा रही थी। इसी प्रक्रिया के दौरान तेजवीर पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम घूचा थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास किया गया। गेट पर बायोमेट्रिक के समय अभ्यर्थी का डाटा मैच नहीं हुआ तथा प्रवेश पत्र के बारकोड को स्कैन करने पर रिकॉर्ड नॉट फाउंड पाया गया। इसके पश्चात प्रवेश पत्र के अवलोकन से पाया गया कि अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र के अवलोकन से उक्त प्रवेश पत्र अभ्यर्थी द्वारा फर्जी तरीके अपनी फोटो लगवा दी गई थी तथा विभिन्न प्रविष्टियां भी गलत भरी गई थी। अभिलेखों के चेक करने तथा डिजिटल डाटा से मिलान करने पर उपरोक्त प्रवेश पत्र फर्जी तरीके से तैयार करना पाया गया है।

उक्त के संबंध में अभ्यर्थी तेजवीर सिंह से विस्तृत पूछताछ की गई तो तेजवीर सिंह द्वारा बताया गया कि उक्त प्रवेश पत्र अभिषेक उर्फ गोलू पुत्र महेश चंद निवासी ग्राम मई थाना सादाबाद जनपद हाथरस जो अपने गांव में ही लोकवाणी जन सेवा केंद्र चलाता है, के द्वारा तैयार करके दिया गया था। इस प्रकार प्रवेश पत्र के अवलोकन व अन्य जानकारी से अभ्यर्थी तेजवीर सिंह व लोकवाणी संचालक अभिषेक द्वारा फर्जी तरीके से उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा हेतु फर्जी प्रवेश पत्र तैयार किया जाना तथा तेजवीर द्वारा कूटरचित प्रवेश पत्र तैयार कर होमगार्डस परीक्षा में प्रतिभाग करने का प्रयास किया जाना पाया गया। प्रकरण में पुलिस केंद्र प्रभारी निरीक्षक श्री अमित कुमार सिंह, थाना साइबर क्राइम एटा के द्वारा थाना सकीट पर मुअसं0- 66/26 धारा 318(4)/336(2)/338/ बीएनएस 4/13(2)/8/13(4) उप्र० सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश बनाम 1. तेजवीर सिंह 2. अभिषेक उर्फ गोलू पंजीकृत कराया गया है। तेजवीर उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रकरण में थानास्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* 1- तेजवीर पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम घूचा थाना सादाबाद जनपद हाथरस *अभिलेख* 1. फर्जी प्रवेश पत्र 2. आधार कार्ड

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User