एटा पुलिस का स्वच्छता अभियान: थानों में व्यापक सफाई, स्वस्थ वातावरण पर जोर

Apr 19, 2026 - 18:16
0 5
एटा पुलिस का स्वच्छता अभियान: थानों में व्यापक सफाई, स्वस्थ वातावरण पर जोर

block-350 block-350

एटा पुलिस का स्वच्छता अभियान: थानों में व्यापक सफाई, स्वस्थ वातावरण पर जोर

एटा । जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में रविवार को सभी थानों पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य थाना परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और स्वास्थ्यकर बनाना रहा। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक, शौचालय और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। अनावश्यक कूड़ा-करकट और कबाड़ को हटाकर परिसर को व्यवस्थित किया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। साथ ही निर्देश दिए गए कि इस प्रकार के अभियान को नियमित रूप से जारी रखा जाए, ताकि थानों में स्वच्छ वातावरण बना रहे।

एटा पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य न केवल पुलिस परिसरों को साफ-सुथरा रखना है, बल्कि आमजन में भी स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश देना है। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User