यातायात नियमों पर सख्ती: 70 वाहनों के चालान, जागरूकता अभियान भी जारी

Apr 13, 2026 - 07:58
0 1
यातायात नियमों पर सख्ती: 70 वाहनों के चालान, जागरूकता अभियान भी जारी

यातायात नियमों पर सख्ती: 70 वाहनों के चालान, जागरूकता अभियान भी जारी

एटा। जनपद में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 70 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग अभियान में विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन और प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहनों पर नजर रखी गई। इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, नाबालिगों द्वारा ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और ओवरस्पीड या लापरवाही से वाहन न चलाने की सलाह दी गई। इस अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात संजय सिंह, एआरटीओ सतेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User