घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

Mar 28, 2026 - 20:20
0 12
घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

block-350 block-350

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप – पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद/जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक महिला का पहचान गांव के ही कुलदीप प्रजापति की 30 वर्षीय पत्नी ज्योति के रूप में हुई। बता दें कि ज्योति का शव बीती रात उनके अपने ही घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। महिला की मौत की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ घर के बाहर एकत्रित हो गई। वह मौजूद लोगों के द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी का फोटोग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किए।

इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का एक 10 साल का बेटा कपिल व 6 साल की बेटी सुंदरी है। भाई का आरोप : ‘मारपीट कर ज्योति को मार डाला‘ बेटी की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे जहां उन्होने घटना को आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया है। ज्योति के भाई विपिन ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। विपिन का कहना है कि पहले भी ससुराल वालों द्वारा ज्योति के साथ विवाद और मारपीट की जाती थी। परिजनों का आरोप है कि ज्योति की हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दी जानकारी कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई थी। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असर स्थिति साफ होगी। हालांकि, अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर (शिकायत) प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User