भोलेपुर हनुमान मंदिर के गर्भगृह के कपाट कल से बंद: 2 अप्रैल को दर्शन के लिए फिर खुलेंगे

Mar 28, 2026 - 20:19
0 7
भोलेपुर हनुमान मंदिर के गर्भगृह के कपाट कल से बंद:  2 अप्रैल को दर्शन के लिए फिर खुलेंगे

block-350 block-350

भोलेपुर हनुमान मंदिर के गर्भगृह के कपाट कल से बंद: 2 अप्रैल को दर्शन के लिए फिर खुलेंगे, राजस्थान से आए कारीगर चढ़ाएंगे चोला

फर्रुखाबाद/फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित भोलेपुर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दौरान मंदिर के गर्भ गृह के कपाट रविवार से बंद कर दिए जाएंगे। ये कपाट 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर ही भक्तों के लिए खोले जाएंगे। मंदिर में रंगाई-पुताई का कार्य जारी है। हनुमान जी की प्रतिमा का रंग-रोगन करने के लिए राजस्थान से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं। मंदिर के महंत ने बताया कि हनुमान जी को चोला चढ़ाने और विग्रह के रंग-रोगन का कार्य चार दिनों तक चलेगा। 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

सुबह कपाट खुलने के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा। दिनभर भंडारे का आयोजन किया जाएगा और आचार्य द्वारा हवन भी संपन्न कराया जाएगा। महंत के अनुसार, पूरे जनपद से संत और श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल होने आते हैं। हनुमान जन्मोत्सव से दो दिन पहले से ही हलवाई प्रसाद बनाने का कार्य शुरू कर देंगे। मंदिर प्रबंधन द्वारा लगभग 5 क्विंटल बूंदी तैयार की जाएगी, जिसे भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User