नवरात्र के नवम दिन शहरभर में कन्या भोज व भंडारों का आयोजन

Mar 27, 2026 - 21:00
0 6
नवरात्र के नवम दिन शहरभर में कन्या भोज व भंडारों का आयोजन

block-350 block-350

नवरात्र के नवम दिन शहरभर में कन्या भोज व भंडारों का आयोजन

फर्रुखाबाद/ चैत्र नवरात्र की राम नवमी पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। एक ओर जहां घर-घर में कन्या भोज का आयोजन किया गया, वहीं मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर माता रानी के भंडारों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारों में पूरी-सब्जी, कढ़ी-चावल, खीर, हलवा, चना और पंचमेवा सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन वितरित किए गए। मंगला गौरी मंदिर एवं गुड़गांव देवी मैया प्रांगण में प्रसाद वितरण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वहीं, काली देवी मंदिर में जय भोले बाबा कमेटी द्वारा कढ़ी-चावल का भंडारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, भोले दीपक गुप्ता, विक्की ठाकुर, उदय प्रताप, भोपाल वर्मा, सुभाष वर्मा, पीयूष गुप्ता, आशीष अग्रवाल, तन्मय मिश्रा एवं भूपेंद्र ठाकुर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसी क्रम में मणिलाल गेट स्थित साधना मेडिकल स्टोर के पास भी पूरी-सब्जी का भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें प्रवेश कुमार, पिंकू भइया, रिंकू भैया, सोनू शंकर समेत कई भक्तों ने सेवा कार्य में सहभागिता की। बढ़पुर क्रिश्चियन इंटर कॉलेज गेट के निकट स्थित मंदिर पर भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया | जिसमे भीड़ उमड़ी | अनुराग गंगवार, बीजेपी जिला कोषाध्यक्ष संजीब गुप्ता आदि रहे| नवमी के अवसर पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों से पूरे शहर में आस्था, सेवा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User