कलयुगी पुत्रों की मारपीट व प्रताडना से आहत मां ने लगाई पुलिस से गुहार

Mar 26, 2026 - 22:14
0 9
कलयुगी पुत्रों की मारपीट व प्रताडना से आहत मां ने लगाई पुलिस से गुहार

कलयुगी पुत्रों की मारपीट व प्रताडना से आहत मां ने लगाई पुलिस से गुहार

कायमगंज/फर्रुखाबाद/कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव चैनी नगला निवासीवृद्ध महिला दयावती पत्नी खुशी राम ने पुलिस को तहरीर सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है ।दया जिसमें उसने बताया किउनके पति की पूर्व में मौत हो चुकी है । उनके तीन पुत्र हैं । दो पुत्रों की शादी हो चुकी है । एक पुत्र बाहर रहकर प्राइवेट जॉब करता है । वह घर पर अकेली रहती है । बड़ा पुत्र प्रमोद व छोटा पुत्र अजय घर पर ही रहते हैं ।मंगलवार की शामदोनों पुत्र एक राय हो गए और उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगेकिसी प्रकार वह कमरे में घुस गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया इसके बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची ।

तब महिला की जान बची । पीड़ित ने आरोप लगाया किउनका बड़ा पुत्र व छोटा पुत्र संपत्ति के लालच में आए दिन मारपीट करते रहते हैं । उसनेयह भी बताया कि दोनों पुत्र उसे तथा उसके मझले पुत्र को जान से मारने की फिराक में है । हल्का दरोगा जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User