प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: मुख्य आरोपी शबनम (भाभी) ने कोर्ट में किया सरेंडर

Mar 26, 2026 - 22:17
0 16
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: मुख्य आरोपी शबनम (भाभी) ने कोर्ट में किया सरेंडर

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: मुख्य आरोपी शबनम (भाभी) ने कोर्ट में किया सरेंडर

एटा। चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हामिद अली उर्फ पप्पू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले की मुख्य आरोपी और पूर्व सभासद शबनम ने गुरुवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि 8 नवंबर को कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी हामिद अली की रेलवे स्टेशन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई और भाजपा सभासद कफील अहमद ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान जीआरपी ने 9 दिसंबर को दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी संजय उर्फ पिंपल को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी अब्दुल खालिद को 4 जनवरी को कासगंज रोड बाईपास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश शबनम ने रची थी, जो मृतक हामिद अली की भाभी और वादी कफील अहमद की पत्नी है।

पारिवारिक विवाद इस हत्याकांड की मुख्य वजह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हामिद ने शबनम की बेटी की शादी जयपुर में कराई थी, जिससे वह नाराज थी। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसके अलावा, वर्ष 2025 में जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान हामिद और अब्दुल खालिद के बीच विवाद हुआ था, जिसमें हामिद द्वारा थप्पड़ मारने पर खालिद खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। घटना के बाद से फरार चल रही शबनम ने अब कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के अनुसार, शबनम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे हत्याकांड से जुड़े और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User