कासगंज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न।

Sep 27, 2023 - 21:24
0 12
कासगंज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न।

block-350 block-350

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न। उद्यमियो की समस्याओ के निस्तारण के जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को दिये निर्देश। निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन लम्बित न रखे जायें - जिलाधिकारी कासगंज: जिलाधिकारी सुधा वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गयी । बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग द्वारा बिन्दुवार अजेन्डा पढते हुए उद्योग बन्धुओ की समस्याओ से जिलाधिकारी एवं अन्य विभागो को अवगत कराया गया। बैठक में औद्योगिक आस्थान कासगंज के पानी के सम्बन्ध में चर्चा की गई इसमें डीपीआर तैयार कर के शासन को अवगत करा दिया गया है। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान शासन स्तर से हस्ताक्षरित हुए एम0ओ0यू को धरातल पर लाने के लिए उद्योग बन्धुओं से विचार विमर्श, निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा, सरकारी अनुदान परक विभागीय योजनाओ की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन की समीक्षा कर सम्बंधित बैंक समन्वयक बैक स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बंधित बैंकों को निर्देशित किया गया। एक जनपद एक उत्पाद में जरी जरदोजी चिन्हित है, इसमें बैकं स्तर लम्बित आवेदन पत्रों का शीघ्र निर्देश दिये। पी0एम0 विश्वकर्मा योजना का प्रचार प्रसार कराने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश दिये। बैठक में सभी विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन लम्बित न रखने के निर्देश दिये गये । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, उपायुक्त जिला उद्योग, एलडीएम, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु सिचाई, समस्त बैंकर्स अन्य विभागीय अधिकारियो के साथ उद्योग बन्धु भी उपस्थित रहे। ------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User