Kasganj news एस पी ने स्कूटी दस्ता को पुलिस लाइन गेट कासंगज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

Mar 24, 2026 - 07:08
0 4
Kasganj news एस पी ने स्कूटी दस्ता को पुलिस लाइन गेट कासंगज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

block-350 block-350

जनपद कासगंज में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय फेज का शुभारंभ किया गया

 पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूटी दस्ता को पुलिस लाइन गेट कासंगज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

 ब्यूरो रिपोर्ट/सुनील कुमार

मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 23.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कासगंज ओमप्रकाश सिंह द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 फेज II का शुभारंभ किया गया । महोदय द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को सशक्त व स्वालंबी बनाने एवं वैचारिक,व्यवहारिक परिवर्तन लाये जाने हेतु व विभिन्न महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु महिला स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन कासगंज से रवाना किया गया । मिशन शक्ति रैली को पुलिस लाइन कासगंज से राजकोण्ड चौराहा, पिंक बूथ चौकी सोरों गेट, बस स्टैण्ड, बारह द्वारी होते हुए शहर कासगंज में निकाला गया ।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों का एक बड़ा कारण अशिक्षा है। इसलिए आवश्यक है कि हम अपनी बेटियों को हर हाल में शिक्षित करें, ताकि वे किसी भी कार्य में सक्षम हो सकें। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, परंतु उन्हें और अधिक स्वावलम्बी बनाने के लिए उनमें नेतृत्व की भावना जागृत करना अत्यंत आवश्यक है। यदि बेटियों में नेतृत्व की भावना विकसित होगी तो वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनकर स्वाबलम्बी व आत्मनिर्भर होंगी । मिशन शक्ति 5.0 संबंधी शासन के विशेष निर्देश- - महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अपराधियों को त्वरित एवं कठोर सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी की जाए। - महिला बीट पुलिसिंग को मजबूत करते हुए सभी महिलाओं तक पुलिस की सीधी पहुँच सुनिश्चित की जाए। - एंटी रोमियो स्क्वॉड को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। - मिशन शक्ति के तहत सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क सक्रिय रहकर महिलाओं/बालिकाओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें। - नवरात्रि पर्व एवं अन्य आयोजनों के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुए महिला सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। समस्त थानों पर महिला सुरक्षा केंद्र की स्थापना- महिला सुरक्षा संबंधी समस्त पुलिस सेवाओं को एकीकृत करते हुए प्रत्येक थाने पर महिला सुरक्षा केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र के माध्यम से महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग, एंटी रोमियो स्क्वॉड, 1090, 181, 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं से समन्वित स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इससे महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित होगा और पुलिस की पहुँच सीधे तौर पर प्रत्येक महिला तक स्थापित होगी। महोदय ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों को सार्थक करने हेतु सभी थानों पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी मौके पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को सुनेंगे और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करेंगे। इसी क्रम में ग्राम चौपाल का आयोजन कर गाँव-मोहल्लों में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी संदेश दिए जाएंगे तथा महिलाओं से संवाद कर उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा। रैली के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नसरीन एवं पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User