नवरात्र से पहले मिलावटखोरों पर चला FSDA का डंडा, सिंघाड़ा आटा और सेंधा नमक के लिए सैंपल – मचा हड़कंप

Mar 20, 2026 - 09:32
0 12
नवरात्र से पहले मिलावटखोरों पर चला FSDA का डंडा, सिंघाड़ा आटा और सेंधा नमक के लिए सैंपल – मचा हड़कंप

block-350 block-350

नवरात्र से पहले मिलावटखोरों पर चला FSDA का डंडा, सिंघाड़ा आटा और सेंधा नमक के लिए सैंपल – मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद/आगामी चैत्र नवरात्र के पावन पर्व को देखते हुए जनपद फर्रुखाबाद में प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। आवास विकास में छापेमारी, नामी ब्रांड्स के लिए नमूने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में टीम सबसे पहले लोहिया नगर, आवास विकास पहुंची। यहां रितेश महेश्वरी के खाद्य प्रतिष्ठान पर जांच की गई। टीम ने व्रत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सिंघाड़ा आटा और शिव ओम ब्रांड के सेंधा नमक के नमूने सील किए।

इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि श्रद्धालुओं को शुद्ध सामग्री मिल रही है या नहीं। मंदिरों के पास हड़कंप, दुकानदारों को सुधार नोटिस प्रशासन की टीम यहीं नहीं रुकी टीम ने शहर के प्रसिद्ध बढ़पुर मंदिर और गुड़गांव मंदिर के आसपास स्थित 21 दुकानों का सघन निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। साफ-सफाई और मानकों की अनदेखी करने पर एक दुकानदार को ‘सुधार नोटिस’ जारी करने की सिफारिश की गई है। अधिकारियों का साफ कहना है कि जनता की सेहत के साथ समझौता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User