ई रिक्शा में शातिर महिलाओं ने तोड़ी शहीद की सास के गले से चेन – पुलिस जांच में जुटी

Mar 20, 2026 - 09:30
0 5
ई रिक्शा में शातिर महिलाओं ने तोड़ी शहीद की सास के गले से चेन – पुलिस जांच में जुटी

block-350 block-350

ई रिक्शा में शातिर महिलाओं ने तोड़ी शहीद की सास के गले से चेन – पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद/जनपद फर्रुखाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला राजेपुर थाना क्षेत्र का है, जहां ई-रिक्शा में सवार दो शातिर महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूट ली। पीड़ित राजेश्वरी देवी (70), जो कि शहीद सुग्रीव सिंह की सास हैं, बुधवार दोपहर राजेपुर से हरिहरपुर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। रास्ते में उनके साथ दो अन्य महिलाएं और एक बच्ची भी सवार हो गईं, जिन्होंने मौका पाकर बड़ी सफाई से बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन पार कर दी। भीड़भाड़ वाले राजेपुर तिराहे पर गायब हुई चेन राजेश्वरी देवी मूल रूप से शाहजहांपुर के चरखोला गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में फर्रुखाबाद के बालाजीपुरम में रहती हैं। वारदात के दौरान एक महिला मोहद्दीपुर के पास उतर गई, जबकि दूसरी महिला अपनी बच्ची के साथ आगे जाकर रिक्शा से उतर गई।

जब बुजुर्ग महिला की नजर अपने गले पर पड़ी, तो सोने की चेन गायब थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। राजेपुर तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध महिलाएं और बच्ची ई-रिक्शा की ओर जाती हुई दिखाई दी हैं। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना राजेपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User