फतेहगढ़ में कानपुर पुलिस जोन की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

Mar 14, 2026 - 21:31
0 2
फतेहगढ़ में कानपुर पुलिस जोन की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

block-350 block-350

फतेहगढ़ में कानपुर पुलिस जोन की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन

फतेहगढ़। कानपुर पुलिस जोन की तीन दिवसीय अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन शुक्रवार को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में हुआ। 12 मार्च से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में जनपद फतेहगढ़ की टीम ने बॉक्सिंग, कुश्ती और आर्म रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित ‘चल वैजयंती’ खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स अमर पाल सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक अविचल पाण्डेय का विशेष योगदान रहा।

उनके मार्गदर्शन और सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। फतेहगढ़ की इस ऐतिहासिक जीत से पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की हर ओर सराहना हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User