प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों का सम्मान

Mar 14, 2026 - 21:33
0 2
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों का सम्मान

block-350 block-350

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों का सम्मान

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज स्थित सी.पी. विद्या निकेतन स्कूल में शैक्षिक सत्र 2025–2026 के दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विशेष प्रार्थना सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सी.पी. ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशिका डॉ. मिथलेश अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई, उपप्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना तथा शिक्षकों ने मंच पर विद्यार्थियों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में निदेशिका डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि यह विद्यालय और समाज के लिए भी गर्व का विषय होती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इन सफल प्रतिभागियों से प्रेरणा लेकर परिश्रम और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को भविष्य में होने वाली परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User