विकास भवन का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Mar 13, 2026 - 08:03
0 0
विकास भवन का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

block-350 block-350

विकास भवन का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

एटा। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने गुरुवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों और पटल सहायकों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश और परियोजना निदेशक सुरेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने शासन की मंशानुसार सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की पेंडेंसी न रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी ने पटल सहायकों के कार्यों का अवलोकन करते हुए अभिलेखों और सूचनाओं के अंकन की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों का अद्यतन अभिलेखीकरण समय से करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश, पीडी सुरेन्द्र कुमार, डीसी मनरेगा प्रभुदयाल, डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, डीपीओ संजय सिंह, डीएसटीओ प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User