Farrukhabad News : बाजार जाने की जिद पर सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को मार डाला

Mar 08, 2026 - 20:03
0 11
Farrukhabad News : बाजार जाने की जिद पर सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को मार डाला

बाजार जाने की जिद पर सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी को मार डाला

कायमगंज/फर्रुखाबाद/ कायमगंज के प्रेमनगर में पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पत्नी, जेठानी के साथ बाजार जाने की जिद कर रही थी। जबकि पति मना कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी बीच पति ने पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर मार दिया। पत्नी, घायल होकर गिर गई और आरोपी उसे लहूलुहान छोड़कर बाग गया। घटना के वक्त सास-ससुर और जेठ खेत गए थे। जबकि जेठानी मार्केट गई थी। जब जेठानी मार्केट से वापस लौटी तो देखा तो वह घर में लहूलुहान पड़ी थी। जेठानी ने फोन से परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में लेकर अस्पताल गए। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

मामला रविवार कायमगंज कोतवाली के प्रेमनगर गांव का है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गांव का विजय कोरी ग्वालियर के तंबाकू फैक्ट्री में काम करता है। करीब चार साल पहले घसिया चिलौली की शिवानी से विवाह हुआ था। दोनों की एक वर्षीय बेटी काव्या है। होली से आठ दिन पहले आरोपी पति घर आया हुआ था। होली पर पूरे परिवार ने साथ में होली खेली। इसके बाद 5 मार्च को वह अपने पति के साथ मायके में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। उस दिन शिवानी मायके में ही रुकी थी। शुक्रवार सुबह पति विजय अपने साथ पत्नी और बच्ची को घर लेकर आ गया। सुबह 10.30 बजे शिवानी मार्केट जाने के लिए तैयार हो रही थी। इसी बीच पति घर में आ गया। उसने पत्नी से पूछा कि वह कहां जाने के लिए तैयार हो रही है। पत्नी ने बताया कि उसे कुछ सामान लेने बाजार जाना है। पति ने जाने से मना किया तो पत्नी जिद पर अड़ गई। उस समय बच्ची घर में थी और जेठानी किसी काम से बाजार गई थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने कुल्हाड़ी उठा ली। इसी समय छीना-झपटी के दौरान पति ने कुल्हाड़ी लेली और शिवानी के सर पर वार कर दिया। इससे शिवानी लहूलुहान हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User