डीएम एसपी की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Feb 23, 2026 - 21:17
0 0
डीएम एसपी की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

block-350 block-350

डीएम एसपी की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद। होली, रमजान एवं ईद के त्यौहारों को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौजूद रहीं। बैठक में निर्देश दिए गए कि होलिका दहन स्थलों को लेकर किसी प्रकार का विवाद न हो तथा किसी भी नई जगह पर होलिका दहन न किया जाए। किसी भी धार्मिक स्थल पर अनावश्यक रूप से रंग न डाला जाए और जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं। सभी होलिका स्थलों पर लटके विद्युत तारों को दुरुस्त कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचने की अपील भी की गई।

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को होली के अवसर पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा कैटल कैचर के माध्यम से आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिए गए। किसी भी समस्या के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को सभी फायर ब्रिगेड वाहनों की जांच कर उन्हें पर्याप्त पानी से लैस रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करने को कहा गया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों को परंपरागत एवं मर्यादित तरीके से मनाएं। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी थाना क्षेत्रों में ई-रिक्शा के माध्यम से प्री-रिकॉर्डेड संदेश प्रसारित किए जाएं, जिनमें जबरन रंग न डालने, अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की जाए। किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने को कहा गया। साथ ही मोटरसाइकिल से हुड़दंग और तेज आवाज में डीजे बजाने पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User