उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने तहसीलदार को सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापन, खाद्य सुरक्षा एक्ट में सुधार की मांग

Feb 18, 2026 - 08:50
0 1
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने तहसीलदार को सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापन, खाद्य सुरक्षा एक्ट में सुधार की मांग

block-350 block-350

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने तहसीलदार को सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापन, खाद्य सुरक्षा एक्ट में सुधार की मांग

कायमगंज/फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से तहसीलदार सिंह चाहर को एक 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में व्यापारियों के विभिन्न मुद्दों और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (फूड एक्ट) में सुधार की मांग की गई है। ज्ञापन में व्यापारियों ने विशेष रूप से खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन की सीमा को बढ़ाने की मांग की। वर्तमान में 12 लाख रुपये तक के टर्न ओवर वाले व्यापारियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है, लेकिन व्यापारियों का कहना है कि महंगाई के कारण यह सीमा बहुत कम है।

अतः 12 लाख के बजाय 40 लाख रुपये तक के टर्न ओवर वाले व्यापारियों को भी रजिस्ट्रेशन की सीमा में लाने की अपील की गई। इसके साथ ही ऑनलाइन फूड चेन सप्लाई और मल्टी नेशनल कंपनियों के द्वारा किये जा रहे व्यापार पर भी सवाल उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि इन कंपनियों के डिलीवरी वाले व्यक्तियों के पास फूड लाइसेंस नहीं है, इसलिए उन्हें भी खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस प्राप्त करने का आदेश जारी किया जाए। व्यापारी समुदाय ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सैम्पलिंग के दौरान व्यापारियों के उत्पीड़न की भी शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी रिटेल व्यापारियों से बिना भुगतान के सैम्पल ले रहे हैं और उनके साथ अवैध वसूली कर रहे हैं। इसके अलावा, पैकिंग में कोई बदलाव करने पर रिटेल और थोक व्यापारियों को दोषी ठहराया जा रहा है, जबकि यह काम पैकिंग कंपनियों का है। व्यापारी प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मल्टी नेशनल कंपनियों के सामान की सैम्पलिंग नहीं की जा रही है, जबकि यह जरूरी है।

साथ ही, पिछले वर्षों के जुर्माने को माफ करने और उन व्यापारियों को राहत देने की अपील की गई जिन्होंने जानकारी के अभाव में समय से रिटर्न नहीं भरा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष मनोज कौशल, संयुक्त महामंत्री संजीव अग्रवाल, नगर महामंत्री अमित सेठ, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राकेश कठेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम अंसारी, महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार और अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User