पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं उमर खुर्शीद,चौपाल लगाकर सुनी क्षेत्र की समस्याएं

Feb 14, 2026 - 08:45
0 95
पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं उमर खुर्शीद,चौपाल लगाकर सुनी क्षेत्र की समस्याएं

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं उमर खुर्शीद,चौपाल लगाकर सुनी क्षेत्र की समस्याएं

कायमगंज/फर्रुखाबाद देर शाम पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के पुत्र उमर खुर्शीद और उनके निजी सहायक जुनैद मियां उर्फ मम्मा कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां पहुंचे । जहां उन्होंने एक चौपाल लगाई ,और ग्रामीणों से रूबरू हुए । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को लेकर खुलकर बात की ।और हमेशा साथ देने का वादा किया ।उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि वह अपने पिता की भांति हमेशा उनके साथ है ।उन्होंने क्षेत्र में अपने निजी खर्चे से ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए स्ट्रीट लाइट लगवाई ।

उन्होंने कहा कि उनके निजी सहायक जुनैद मियां उर्फ मम्मा जिला पंचायत सदस्य पद के पार्टी कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी हो सकते हैं ।इस माध्यम से वह क्षेत्र में आते जाते रहेंगे,और ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनका निवारण भी करते रहेंगे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User