एटा में स्विफ्ट डिजायर लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Feb 12, 2026 - 08:58
0 1
एटा में स्विफ्ट डिजायर लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा में स्विफ्ट डिजायर लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एटा। थाना कोतवाली देहात, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में स्विफ्ट डिजायर कार लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 8 फरवरी 2026 को भगवान स्वरूप पुत्र चन्द्रभान सिंह, निवासी ग्राम भूतिया थाना जमुनापार जनपद मथुरा ने तहरीर दी कि 7 फरवरी को मथुरा के राधिका विहार मंडी चौराहे से एटा के लिए ओला कैब बुकिंग हुई थी। वह अपनी स्विफ्ट डिजायर (UP85FT3793) से दो युवकों को लेकर एटा आए। कुसाड़ी के पास दोनों युवकों ने चालक के साथ मारपीट कर कार लूट ली।

इस पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 55/2026 धारा 115(2)/309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में पुलिस ने बुकिंग में प्रयुक्त मोबाइल नंबर की सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर 10 फरवरी 2026 को भरथना-विधूना रोड स्थित डांडी मोड़ से संदीप कुमार (22) निवासी अनरुद्धापुर थाना कुदरकोट जिला औरैया और दुर्बीन सिंह उर्फ लउवा (24) निवासी नंगला डांडी थाना भरथना जिला इटावा को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटी गई कार बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दुर्बीन सिंह के खिलाफ इटावा जिले के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। संदीप कुमार का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम शामिल रही। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User