तम्बाकू का शौक – किश्तों में मौत, आइए जीवन चुनें, तम्बाकू नहीं

Feb 12, 2026 - 08:57
0 1
तम्बाकू का शौक – किश्तों में मौत, आइए जीवन चुनें, तम्बाकू नहीं

block-350 block-350

तम्बाकू का शौक – किश्तों में मौत, आइए जीवन चुनें, तम्बाकू नहीं

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में थाना एएचटी एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों की रोकथाम तथा उनके दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता अभियान संचालित कर आमजन को जागरूक किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं नोडल अधिकारी एएचटी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद स्तर पर सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन प्रतिषेध एवं व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम (सीओटीपीए) 2003 के प्रभावी अनुपालन हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11.02.2026 को एएचटी/एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक मय हमराही तथा डॉ. अमन प्रताप सिंह (जनपद सलाहकार, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम), अरविन्द कुमार (मनोवैज्ञानिक), योगेश कुमार (सोशल वर्कर) एवं हतेन्द्र कुमार (सीएमओ ऑपरेटर) की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत तहसील परिसर, खोखा, ठेले, होटल, ढाबों एवं दुकानों पर चेकिंग की गई। अभियान के दौरान दुकानदारों को सीओटीपीए-2003 के प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, नाबालिगों को तम्बाकू उत्पाद न बेचने एवं चेतावनी बोर्ड लगाने के संबंध में जागरूक किया गया। संयुक्त टीम द्वारा “तम्बाकू का शौक – किश्तों में मौत, आइए जीवन चुनें, तम्बाकू नहीं” संदेश के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को तम्बाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया गया।

 इस दौरान 05 प्रतिष्ठानों से कुल 300 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही स्थानीय दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों एवं समाज को तम्बाकू जैसे नशीले पदार्थों से दूर रखने में सहयोग करें। तम्बाकू सेवन छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को उपचार एवं परामर्श हेतु जिला चिकित्सालय एटा के कक्ष संख्या 44 में संपर्क करने तथा शासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2356 पर सहायता लेने की जानकारी भी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User