बांदा में पेंशनरों के लिए विशेष शिविर आयोजित, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए

Feb 09, 2026 - 22:08
0 10
बांदा में पेंशनरों के लिए विशेष शिविर आयोजित, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए

बांदा में पेंशनरों के लिए विशेष शिविर आयोजित, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए

माननीय प्रधानमंत्री के संकल्प “प्रशासन आपके द्वार” एवं कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय द्वारा संचालित “राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण अभियान” के अंतर्गत कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा, उत्तर प्रदेश (पूर्व), लखनऊ द्वारा सोमवार को बांदा जनपद में पेंशनरों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दिनांक 09 फरवरी 2026 को आयोजित हुआ, जिसमें पेंशनर पहचान पत्र वितरण, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं “अपने पेंशनभोगी को जानने” से संबंधित गतिविधियाँ संपन्न कराई गईं। शिविर में बांदा एवं आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर पेंशन एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री संतोष कुमार पांडे, श्री राज करण सिंह, श्री सी. वी. श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ पेंशनर श्री काँधीलाल यादव सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उनकी लंबित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

शिविर के दौरान सभी पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए। साथ ही “अपने पेंशनभोगी को जानने” अभियान के तहत फॉर्म वितरित कर उन्हें भरवाया गया, जिन्हें आगे SAMPANN पोर्टल पर अपडेट करने के लिए प्राप्त किया गया। इसके अतिरिक्त डिजिटल इंडिया पहल के अंतर्गत UMANG ऐप के उपयोग के बारे में भी पेंशनरों को जानकारी दी गई और डिजिटल सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नियंत्रक संचार लेखा श्री मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि पेंशनभोगियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने SAMPANN प्लेटफॉर्म की सफलता पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित वरिष्ठ पेंशनभोगियों ने सीसीए कार्यालय के इन प्रयासों की सराहना की तथा बुंदेलखंड क्षेत्र में एक उप-कार्यालय स्थापित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा। शिविर के सफल आयोजन के लिए श्री मनीष कुमार गुप्ता ने पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सम्मानित पेंशनभोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User