Farrukhabad News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Feb 08, 2026 - 13:42
0 24
Farrukhabad News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र अमृतपुर के गांव पिथनापुर में एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी संदीप पुत्र राजवीर, उम्र लगभग 27 वर्ष, ने घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ में चारपाई की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय संदीप की माता गायत्री देवी किसी रिश्तेदारी में गई हुई थीं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक संदीप की मौत हो चुकी थी। मृतक की माता गायत्री देवी पत्नी स्वर्गीय राजवीर सिंह ने थाना अमृतपुर में घटना की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

संदीप के परिवार में उसकी माता के अलावा एक बड़ा भाई कुलदीप, एक बड़ी बहन जीतू, छोटी बहन शिवानी तथा सबसे छोटी बहन लकी हैं। अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। मां गायत्री देवी और मृतक के भाई-बहन सदमे में हैं और लगातार रो रहे हैं। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना अमृतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अमृतपुर में तैनात उप निरीक्षक कल्लू सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User