दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने समाधान दिवस में मांगी सुरक्षा

Feb 08, 2026 - 09:37
0 10
दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने समाधान दिवस में मांगी सुरक्षा

block-350 block-350

दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने समाधान दिवस में मांगी सुरक्षा

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ससुराल पक्ष द्वारा दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकियों से परेशान एक विवाहिता ने समाधान दिवस में शिकायत कर सुरक्षा की मांग की। पीड़िता साक्षी गुप्ता, निवासी पाठक महोल्ला कायमगंज ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में छिबरामऊ निवासी सागर वर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास-ससुर व देवर द्वारा कार और नकदी की मांग को लेकर मारपीट व प्रताड़ना की जाती रही।

पीड़िता के अनुसार उसे कई बार घर से निकाला गया और हत्या का प्रयास भी किया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उपजिलाधिकारी अतुल सिंह ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User