बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

Feb 06, 2026 - 16:13
Updated: 4 months ago
0 10
बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

फर्रूखाबाद। 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से 5 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित जनपद के 79 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे। बैठक में सभी परीक्षा केन्द्रों पर फर्नीचर, वॉयस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे, हाईस्पीड इंटरनेट, पेयजल, शौचालय, विद्युत की स्थाई एवं वैकल्पिक व्यवस्था तथा डबल लॉक युक्त स्ट्रांग रूम की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, स्ट्रांग रूम लॉग बुक संधारण तथा महिला परीक्षार्थियों की चेकिंग केवल महिला कर्मियों से कराने पर विशेष जोर दिया गया।

 जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो दिवस के भीतर समस्त आधारभूत सुविधाएं पूर्ण कराने एवं सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए तथा यूपी सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सम्बन्धी निर्देशों का अक्षरशः पालन करने, किसी भी समस्या की स्थिति में जनपदीय कंट्रोल रूम नंबर 05692-234153 अथवा कंट्रोल रूम प्रभारी के मोबाइल नंबर 9450109285 पर तत्काल संपर्क करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User