जिले के सभी बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची पढ़कर सुनाने का चला अभियान

Jan 18, 2026 - 20:54
0 1
जिले के सभी बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची पढ़कर सुनाने का चला अभियान

block-350 block-350

जिले के सभी बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची पढ़कर सुनाने का चला अभियान

रिपोर्टर - अभिषेक गुप्ता

फर्रुखाबाद। जनपद के सभी बूथों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सभी बीएलओ (बीएलओ) मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन किया गया। बीएलओ द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची में काटे गए नामों को भी स्पष्ट रूप से पढ़कर सुनाया गया, ताकि किसी भी मतदाता को भ्रम न रहे। इस अभियान के दौरान जिलाधिकारी अशुतोष कुमार द्विवेदी ने जिले की चारों विधानसभाओं के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। बूथों पर फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने हेतु) और फॉर्म-8 (संशोधन हेतु) भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित बनाया जाए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटने पाए। बूथों पर जरूरतमंद मतदाता पहुंचकर अपने नाम की जांच एवं सुधार करा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User