पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित

Jan 16, 2026 - 19:06
0 20
पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित

block-350 block-350

पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित

 फर्रुखाबाद। आज दिनांक 16.01.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, फतेहगढ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना एवं शाखा प्रभारीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम, रात्रि गश्त, जनशिकायत निस्तारण एवं आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय, फतेहगढ द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना जनपद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User