Photos: दबंग गर्ल Sonakshi Sinha के कैजुअल लुक पर टिकी फैंस की निगाहें

Sep 24, 2023 - 12:05
Updated: 3 years ago
0 17
Photos: दबंग गर्ल Sonakshi Sinha के कैजुअल लुक पर टिकी फैंस की निगाहें
Pic: Sonakshi Sinha

block-350 block-350

Know more about the Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का करियर बेहद शानदार रहा है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान के फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की नींव रखी थी। सोनाक्षी ने मनोरंजन उद्योग में काफी नाम कमाया है और लंबा सफर तय करने बाद उन्होंने एक विशेष लोकप्रियता हासिल की। डीवा को उनके अद्भुत फैशन विकल्पों के लिए भी पहचाना जाता है और वह जब भी अपने स्टाइल को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती हैं, तो जनता उसपर भर-भर कर प्यार लुटाती है। खैर, देवियों और सज्जनों, इस बार अभिनेत्री ने अपने कुछ मनमोहक लुक को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परोसा हैं, जो सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा का कैजुअल लुक

सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 अलग-अलग अवतारों को शेयर किया हैं, जिसमें वह अपने नए घर की सजावट को भी प्रदर्शित कर रही है। पहले अवतार में अभिनेत्री ने चेक्स पैंट सूट को स्टाइल किया हैं, जिसमें वह बिल्कुल बॉसी लुक में सजीं हुई नजर आ रही है। हाई हील्स के सैंडल और स्मोकी आई ने सभी को प्रभावित करने की कोशिश की है। डीवा ने अपने पहले अवतार को सोफे पर बैठ कर और पोज देते हुए तस्वीरें खिंचवाईं हैं। वहीं दूसरी अवतार में अभिनेत्री ने अपने ग्लैमरस लुक में चार चांद लगाने के लिए सफेद और नीले रंग में रंगी हुई को-ओर्ड सेट में चुना है। इस अवतार में भी वह बेहद हसीन लग रही हैं, जो सभी की धड़कनें बढ़ाने में सफल है। अपना दूसरा अवतार दिखाने के लिए एक्ट्रेस ने कॉफी के साथ पोज दिया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक नजर नीचे डालें-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User