Etah News : दहेज हत्या के आरोपी को मिरहची पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dec 23, 2025 - 20:40
0 0
Etah News : दहेज हत्या के आरोपी को  मिरहची पुलिस ने किया गिरफ्तार

block-350 block-350

दहेज हत्या के आरोपी को मिरहची पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद एटा में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मिरहची पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस के अनुसार थाना मिरहची पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 155/2025, धारा 85/80(2) वी.एन.एस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लवकुश उर्फ श्यामपाल पुत्र तोताराम, निवासी ग्राम चाठी, थाना मिरहची, जनपद एटा, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User